Haryana
Trending

शुभम दुबे पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई स्वर्ण मंदिर हमले में साजिश के आरोप II

शुभम दुबे पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई स्वर्ण मंदिर हमले में साजिश के आरोप II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर हमले की खबर के बाद हरकत में आई पंजाब पुलिस ने इसकी खोजबीन शुरू की तो इसके तार फरीदाबाद से जुड़े दिखाई दिए और बीते कल पंजाब पुलिस ने जवाहर कॉलोनी में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मकान नम्बर 184 पर दबिश दी, जिसमे शुभम दुबे नामक युवक को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई, मीडिया टीम जब मौके पर पहुंची तो घर पर शुभम दुबे की दादी मिली जिससे पूछताछ की तो उन्होंने पूरी बात बताई और कहा की उनका पोता बेहद शरीफ है, पढ़ा लिखा है इंजीनियर है उसको फंसाया गया है। इसके साथ ही हमने पड़ोस में रहने वाली महिला सावित्री से बात की तो उन्होंने बताया की पुलिस उसे यहाँ से पीटते हुए लेकर गई है बाकी वो बेहद शरीफ लड़का है।वही इस मामले में जब हमने फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने बताया की पंजाब पुलिस की साइबर टीम आई थी जिसमे शुभम दुबे नामक युवक से बात की और इसके बाद उसको फारिग कर छोड़ दिया था।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button