

होशियारपुर-(अंकुश गोयल ):- मुकेरियां के मानसर के पास एक बड़ा कार हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल पाँच लोग सवार थे, जो जालंधर से पठानकोट किसी निजी काम से गए थे। पठानकोट से लौटते समय मानसर बैरियर के पास गाड़ी तेज़ रफ़्तार में पुलिस चौकी से टकराकर पलट गई। गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जब एसएचओ मुकेरियां जोगिंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि गाड़ी के चालक ने शराब पी रखी थी, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।। #newstodayhry @newstodayhry



