मूलचंद शर्मा ने किया संविधान हत्या दिवस प्रदर्शनी का उद्घाटन II
मूलचंद शर्मा ने किया संविधान हत्या दिवस प्रदर्शनी का उद्घाटन II
बल्लभगढ़-(शिवम् शर्मा):- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने संविधान हत्या दिवस प्रदर्शनी कार्यक्रम में पहुंचकर किया अवलोकन, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ एसडीएम ऑफिस में संविधान हत्या दिवस प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रदर्शनी का लोकार्पण कर अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देश वासियों पर किए गए थे अत्याचार, आज के युवाओं और आमजन को पूर्व की आपातकाल के समय की सरकार के काले कारनामों और देश के नागरिकों पर किए गए अत्याचारों और अधिकारों के हनन के बारे में अवगत कराना है कि किस तरह से मीडिया की आवाज को उस समय बंद किया गया,किस तरह से नौजवानों की जबरन नसबंदी की गई जैसे बड़े बड़े जुल्म बरसाए थे। इस प्रदर्शनी के माध्यम दर्शाए गए। बता दें की स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित लगा दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



