madhya pradesh
Trending

महिलाओं और पथ विक्रेताओं को मिला वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण आष्टा नगरपालिका की पहल II

महिलाओं और पथ विक्रेताओं को मिला वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण आष्टा नगरपालिका की पहल II

स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं पथ विक्रेताओं को दिया वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण योजनाओं से प्राप्त राशि का सदुपयोग करें – रायसिंह मेवाड़ा

आष्टा-(पवन कुमार वर्मा):- नगरपालिका द्वारा सभाकक्ष में स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं पीएम स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों का सामूहिक वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं वित्तीय साक्षरता काउंसलर बैंक ऑफ़ इंडिया एलडीएम रविशंकर नरवरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं आपको लाभ पहुंचाने के लिए ही संचालित की गई है, आप सभी अधिक से अधिक शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने आपको आत्मनिर्भर बनाएं। साथ ही श्री मेवाड़ा ने हितग्राहियों से आग्रह किया है कि स्वसहायता समूह एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली राशि का सदुपयोग कर अपने व्यापार-व्यवसाय को आगे बढ़ाएं, अन्यत्र राशि का उपयोग नही करें। प्रशिक्षण काउंसलर एवं एलडीएम रविशंकर नरवरिया ने प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी देते हुए हितग्राहियों को बताया कि समस्त बैंकिंग की सावधानियां बरतते हुए प्राप्त राशि का आदान-प्रदान करें। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेताओं की क्षमता निर्माण करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और उन्हें औपचारिक वित्तीय प्रणालियों से जोड़ना है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, एलडीएम रविशंकर नरवरिया, पार्षदगण मेहमूद अंसारी, डॉ. सलीम खान, अतीक कुरैशी, सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार, नेहा मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में हितग्राहीगण मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button