एक पेड़ मां के नाम: पलवल जिला अदालत में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II
एक पेड़ मां के नाम: पलवल जिला अदालत में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II

पलवल में पौधारोपण अभियान :-
पलवल-(निकुंज गर्ग ):- पलवल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में आज जिला न्यायालय परिसर पलवल में पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन प्रमोद गोयल द्वारा की गयी। पलवल की न्यायिक परिसर में वन महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे पौधा रोपण अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मेनका सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव प्राधिकरण, अभिषेक फूटेला अतिरिक्त जिला एवम् सत्र न्यायाधीश, श्रीमती पायल मित्तल प्रिन्सिपल जज पारिवारिक न्यायालय, सुनील कुमार अतिरिक्त जिला एवम् सत्र न्यायाधीश, डॉ तैय्यब हुसैन अतिरिक्त जिला एवम् सत्र न्यायाधीश, श्रीमती सुकीर्ति अतिरिक्त जिला एवम् सत्र न्यायाधीश, प्रतीक जैन अतिरिक्त जिला एवम् सत्र न्यायाधीश, श्रीमती मानसी धीमान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, के साथ सभी ट्रेनी जजों ने भी I
पौधे लगाकर न्यायालय परिसर मे पौधरोपण किया :-
जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल ने कहा कि पौधों को लगाने से ही केवल हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती बल्कि जिस तरह से हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं उसी प्रकार से इन पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण सचिव श्रीमती मेनका सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत आज फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए है और आने वाले समय में अभियान के तहत सार्वजनिक जगहों पर विशेष जागरूकता शिविर लगा कर पौधारोपण किया जाएगा। एडवोकेट विक्रम वशिष्ठ ने बताया कि न्यायिक परिसर में पौधारोपण कर संदेश दिया गया है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जीवन में मां का अलग महत्व होता है।
एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया है।
मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि खुशी के हर अवसर पर जैसे जन्मदिन,शादी की सालगिरह पर पौधा लगाना चाहिए। पौधे लगाने से हमारा पर्यावरण साफ व स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि मानसून के सीजन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाएगें। स्थानीय नागरिक हेतराम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया है। जिसका विजन है कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाए। उन्होंने अभियान के तहत लोगों को पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल अवश्य करें। पौधे बड़े होकर पेड़ बन जाएंगे और हमें शुद्ध हवा प्रदान करेगें।। #newstodayhry @newstodayhry



