Haryana
Trending

श्री साहुवाला ने कहा कि शिव चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती हैं II

श्री साहुवाला ने कहा किशिव चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती हैं II

श्रावण मास में शिव चालीसा का पाठ :-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्रावण मास में शिव चालीसा का पाठ करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हैं जिससे भय, तनाव और दु:खों से छुटकारा मिलता हैं तथा व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कोर्ट कालोनी में शिवरात्रि महोत्सव पर जरूरतमंद महिलाओं को पांच सिलाई मशीन वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म में भगवान शिव को सर्वोच्च शक्ति के रूप में जाना गया हैं और वे अपने भक्तों के थोड़े से भक्ति-भाव से ही प्रसन्न होकर उन्हें आर्शीवाद देते हैं। इसलिए भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता हैं।

शिव चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती हैं :-

श्री साहुवाला ने कहा कि शिव चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती हैं, नकारात्मक उर्जा दूर होती हैं तथा जीवन में सकारात्मकता आती हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की शिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा और आर्शीवाद से हमारे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती हैं तथा भोलेनाथ की भक्ति और प्रेम से हमारा जीवन धन्य हो जाता हैं। इस अवसर पर ऐलनाबाद से पधारे प्रमुुख समाज-सेवी ईश्वर चंद सोनी ने कहा कि भगवान शिव की आरती करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं तथा हमारी पूजा पूर्ण मानी जाती हैं तथा हर दु:ख दर्द दूर हो जाता हैं और हमें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि ये सिलाई मशीनें ईश्वर चंद सोनी एवं स्वामी रमेश साहुवाला के सहयोग से बांटी गई तथा ईश्वर चंद सोनी को लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा उनके विषेश सहयोग देने के लिए गोल्ड मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कशमीर कम्बोज, विजय कुमार गोयल, संदीप कुमार, पवन कुमार, रविन्द्र, अमर साहुवाला, रीतुन साहुवाला, वासुदेव, नीलम, पारूल, रीना, पायल एवं भावना उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button