Haryana
Trending

रोटरी क्लब पलवल संस्कार ने छात्रा को साइकिल भेंट कर बढ़ाया हौंसला II

रोटरी क्लब पलवल संस्कार ने छात्रा को साइकिल भेंट कर बढ़ाया हौंसला II

छात्रा को साइकिल भेंट कर बढ़ाया हौंसला:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- रोटरी क्लब पलवल संस्कार ने छात्रा को साइकिल भेंट कर बढ़ाया हौंसला पलवल, 22 जुलाई “जहां चाह होती है, वहां राह भी निकल ही आती है।” इसी कहावत को चरितार्थ किया रोटरी क्लब पलवल संस्कार ने, जब एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए क्लब द्वारा उसे साइकिल भेंट की गई। यह छात्रा अपनी पढ़ाई में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दूरस्थ गांव से विद्यालय तक आने-जाने की सुविधा ना होने के कारण उसकी पढ़ाई बाधित हो रही थी। क्लब के इस सहयोग से अब वह निर्बाध रूप से अपनी शिक्षा जारी रख सकेगी।

इस अवसर पर क्लब के प्रधान अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे:-

इस अवसर पर क्लब के प्रधान मोहित गोयल, संस्थापक सचिन जैन, चार्टर्ड प्रधान अंजली जैन, सचिव रोहित गुप्ता, कोषाध्यक्ष रचित सिंगला, पूर्व प्रधान योगेंद्र गोयल, और सदस्य अंशुल मंगल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्थापक सचिन जैन ने कहा, “रोटरी क्लब न केवल सामाजिक सरोकारों में आगे रहता है, बल्कि हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि प्रतिभा कभी संसाधनों की कमी से न रुके।”वहीं क्लब के प्रधान मोहित गोयल ने जानकारी दी कि, “यह तो शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें प्रदान करने के लिए क्लब एक बड़े स्तर का अभियान चलाएगा। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्ची बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त कर सके।”रोटरी क्लब पलवल संस्कार द्वारा किया गया यह कार्य समाज को यह संदेश देता है कि जब सामर्थ्य और संवेदना साथ चलते हैं, तो बदलाव की राह अपने आप बन जाती है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button