Haryana
Trending

गुल्लक तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, रानियां गुरुद्वारा केस में पुलिस की बड़ी सफलता II

गुल्लक तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, रानियां गुरुद्वारा केस में पुलिस की बड़ी सफलता II

सिरसा-( अक्षित कम्बोज):- थाना रानियां पुलिस ने दिनांक 08.05.2025 को गुरुद्वारा श्री ढाणी स्वरूप सिंह, तहसील रानियां, जिला सिरसा में हुई गुल्लक तोड़कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबन्धक थाना रानियां ने बताया कि गुरुद्वारा प्रधान बलदेव सिंह पुत्र दलिप सिंह निवासी ढाणी स्वरूप सिंह ने थाना रानियां में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 08.05.2025 को शाम 4:30 बजे गुरुद्वारा साहिब में जाने पर पाया गया कि गुल्लक का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे चोरी कर लिए गए हैं। यह घटना गुरुद्वारा में लगे CCTV कैमरों में कैद पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रानियां पुलिस ने मुकदमा संख्या 250, धारा 305 व 331(3) BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। मौका निरीक्षण, फिंगरप्रिंट टीम की सहायता से साक्ष्य संकलन तथा CCTV फुटेज से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल HR-24Y-4656 की पहचान की गई। वाहन की पड़ताल में मालिक साहब राम निवासी पनिहारी पाया गया।मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजयपाल को 24.07.2025 को बस अड्डा रानियां से काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लोहे का सरिया बरामद करवाया।आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिरसा भेज दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button