चोरी की वारदात का खुलासा – मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोबाइल व चांदी के जेवरात बरामद II
चोरी की वारदात का खुलासा – मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोबाइल व चांदी के जेवरात बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी अनुप पुत्र घासीराम निवासी जनाणा, जिला हनुमानगढ़ (राज.) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबन्धक थाना नाथुसरी चौपटा नि0 राजकुमार ने बताया कि दिनांक 28.06.2025 को रवि पुत्र सुभाष निवासी गांव नहराणा द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से 3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण एवं वीवो कंपनी का एक मोबाइल चोरी कर लिया था, जिस पर थाना नाथूसरी चौपटा में अभियोग संख्या 131 धारा 305 व 331(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियोग का अनुसन्धान ASI महेन्द्र सिहं द्वारा किया जा रहा है । दौराने अनुसन्धान तकनीकी साक्ष्यो व गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 25.07.2025 को गिरफ्तार किया तथा आरोपी से पूछताछ के उपरांत चोरीशुदा मोबाइल, चांदी की पाजेब, कड़े, पैरों की अंगूठी एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को पेश अदालत करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, दौरान रिमांड आरोपी स गहन पुछताछ करके अन्य चोरी की घटनाओ बारे गहन पुछताछ की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



