Haryana
Trending

बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धा: मंत्री विपुल गोयल ने परिवार सहित किए दर्शन II

बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धा: मंत्री विपुल गोयल ने परिवार सहित किए दर्शन II

पानीपत-(अनीश कौशिक):- समालखा हल्के के गांव चुलकाना धाम में मंगलवार को विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुँचे। जहाँ उन्होनें विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा श्याम के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंचने पर श्याम मंदिर सेवा समिति सदस्यों ने प्रधान रोशन छौक्कर के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहना कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। बाबा श्यामके दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बाबा खाटू श्याम को कलयुग में भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता हैं। महाभारत के पात्र बर्बरीक, जो भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे, को भगवान कृष्ण ने कलयुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। उन्हें कलयुग का अवतार और हारे का सहारा भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समालखा को नगर परिषद घोषित किया जाएगा। जितने भी सीएम घोषणा के रुके काम हैं सभी को जल्द पूरा किया जाएगा। एडीसी पंकज यादव नें बताया कि नपा की जमीन पर कब्जा कर निजी अस्पताल को रास्ता देने के खिलाफ अस्पताल को सील करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के व्यस्त रेलवे रोड़ पर पांच मंजिला देव अस्पताल की जाँच कराई जाएगी। अगर नियमों के खिलाफ मिलता हैं तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाकर सील किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button