किसानों की समस्याओं को लेकर बना नया मोर्चा, बोले– अब मिलकर लड़ेंगे लड़ाई II
किसानों की समस्याओं को लेकर बना नया मोर्चा, बोले– अब मिलकर लड़ेंगे लड़ाई II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा में किसान संगठनों ने मिलकर बनाया “हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा” , किसान नेताओं ने कहा किसानों की हर समस्या के लिए मिलकर लड़ेंगे लड़ाई। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में आज हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा” के बैनर तले भारी संख्या में इकट्ठे हुए किसान, किसानों की विभिन्न मुद्दों को लेकर की बैठक। किसानों का कहना है कि इस मोर्चे का गठन हरियाणा में किसानों की समस्याओं के लिए मिलकर लड़ाई लड़ना और सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचना है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन भगत सिंह के प्रधान अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि हरियाणा के किसानों को बिजली, पानी, मंडी,खाद के अलावा जमीन से जुड़ी कई समस्याएं है जिनको लेकर किसान लगातार लड़ाई लड़ते रहते है , अब किसानों ने मिलकर इस मोर्चे का गठन किया है ताकि मिलकर किसानों की लड़ाई को लड़ा जा सके। किसान नेता संजू लंबरदार भी साथियों सहित इस मोर्चे में शामिल हुए ओर मिलकर लड़ाई लड़ने की बात कही ,उन्होंने कहा कि मंडियों में भी किसानों के साथ बहुत धोखाधड़ी हो रही है आढ़ती भी किसानों का साथ देने की बजाय उन्हें लूटने में लगा है ,इस मोर्चे में शामिल होकर हम सभी मिलकर किसान मजदूर की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। वही सुप्रीमकोर्ट के वकील गोवर्धन ने कहा कि हम इस लड़ाई में किसानों के साथ है संगठन को कोई भी कानूनी जरूरत पड़ेगी तो मैं उसे पूरी करने का काम करूंगा,हम सब साथ मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ेगे।। #newstodayhry @newstodayhry



