बार-बार शिकायतों पर जागा प्रशासन, सांपला में कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक II
बार-बार शिकायतों पर जागा प्रशासन, सांपला में कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक II


रोहतक-(विकास ओहल्याण):- विकास कार्यों को लेकर बार-बार शिकायतों के चलते रोहतक नगर निगम कमिश्नर ने किया सापला नगर पालिका का दौरा सरकारी टेंडर छूट जाते हैं मगर जल्दी काम नहीं हो पाते के सवाल पर कहा इस बार हम और यहां के एसडीएम देखेंगे जिला की सांपला नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर हो रही बार-बार शिकायतों के चलते आज रोहतक नगर निगम के कमिश्नर आनंद शर्मा ने सांपला नगर पालिका का दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की वहीं शहर वासियों ने भी जमकर कमिश्नर के सामने नगर पालिका में हो रही अनियमिताओं की शिकायत दर्ज कराई। नगर निगम कमिश्नर ने शहरवासियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और स्वयं सांपला के एसडीएम उत्सव आनंद देख-रेख करेंगे। रोहतक नगर निगम के कमिश्नर आनंद शर्मा ने कहा कि वह नगर पालिका में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें कुछ शिकायत में मिली है। जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है और उन्हें दिशा निर्देश जारी किए हैं। जो भी दिक्कतें हैं उनको जल्दी ठीक कर दिया जाएगा। सरकारी टेंडर छूट जाते हैं मगर जल्दी काम नहीं हो पाते के सवाल पर कहा इस बार हम और यहां के एसडीएम देखेंगे अगर किसी प्रकार की कोई कोताही मिलती है तो उसे पर एक्शन लिया जाएगा गौरतलब है कि सांपला शहर के निवासी सीवरेज समस्या, सफाई व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी समय से परेशान चल रहे हैं और बार-बार भी नगर पालिका में जाकर अधिकारियों के सामने समस्याओं को दूर करने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था।। #newstodayhry @newstodayhry



