Haryana
Trending

 गांव भावदीन में पुलिस अधीक्षक सिरसा  ने किया जन संवाद नशा मुक्ति की ओर एक मजबूत कदम II

 गांव भावदीन में पुलिस अधीक्षक सिरसा  ने किया जन संवाद नशा मुक्ति की ओर एक मजबूत कदम II

 गांव भावदीन में पुलिस अधीक्षक सिरसा  ने किया जन संवाद: नशा मुक्ति की ओर एक मजबूत कदम:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक सिरसा ने भावदीन में तीन घन्टे किया सीधा जन संवाद, नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक, गांव का किया भ्रमण व खिलाडियो से भी की मुलाकात  व गांव वालो की सुनी फरियादे । जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज एक विशेष जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन गांव भावदीन में किया गया, जिसमें  डॉ . मंयक गुप्ता पुलिस अधीक्षक सिरसा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम का आयोजन  किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक सिरसा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई का रूप ले चुका है, जो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है।

नशे की चपेट में आकर न केवल व्यक्ति अपना शारीरिक व मानसिक संतुलन खो देता है, बल्कि उसका परिवार भी आर्थिक, सामाजिक और मानसिक पीड़ा से गुजरता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को समाज में पनपने नहीं दिया जाएगा और जिला पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि सिरसा को नशा मुक्त बनाया जाए। इसमे आपके सहयोग की आवश्यकता है ।उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि गांव या आसपास किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या सेवन की गतिविधि हो रही हो, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा और ऐसे जागरूक नागरिकों को जिला पुलिस सम्मानित भी करेगी पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को खेल, शिक्षा, स्वरोजगार और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया और कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में मोड़कर ही समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकता है। इस दौरान गांव का भ्रमण भी किया व स्कुल मे जाकर खिलाडियो से भी मुलाकात गांव के बुजुर्गों , युवाओ और महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशे के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button