अमर शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद II
अमर शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद II


अमर शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद:-
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल)- क्षेत्र के गांव नेजाडेला खुर्द में 31 जुलाई, वीरवार को बस स्टैंड पर स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए शहीदी दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर डेरा बाबा भूमण शाह मल्लेवाला से गद्दीनशीन पूज्य बाबा हरिनाम दास जी महाराज पहुंचे साथ में गांव और आस पास के इलाका निवासी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत डेरा बाबा भूमण शाह जी गद्दी कच्चा पक्का मल्लेवाला में पूज्य बाबा हरिनाम दास जी के कर कमलों से दरबार मल्लेवाला में शहीद ऊधम सिंह जी को समर्पित कार्यक्रम हुआ और माल्यार्पण कर उनके महान बलिदान को याद किया गया दरबार में हर वर्ष इस यादगार कार्यक्रम का आयोजन करके भारत के महान सपूत को याद किया जाता है । बाबा जी ने समूह उपस्थित संगत को हमें हमेशा अपने स्वतन्त्रता सेनानियों और आजादी के लिए प्राण आहुति देने वाले महापुरुषों और उनके बलिदान को याद रखने का संदेश दिया व पहुंची हुई संगत के लिए लंगर और चाय पानी की पूरी व्यवस्था की गई। इसके अलावा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पेड़ बनने तक पौधों की उचित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेकचंद प्रेम चंद , प्रहलाद चंद, जितेन्द्र कुमार , विजय कुमार, जय चंद, विक्रांत कुमार , अनिल कुमार, कपिल , भारत, अजय , संदीप सूरज कुमार, लाल चंद, रणजीत ,अनिल ,रोबिन कुमार , रमन ,कशमीर कंबोज, कुलदीप आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:-
वीर शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर डेरा बाबा भूमण शाह मल्लेवाला के गद्दीनशीन पूज्य बाबा हरिनाम दास जी महाराज ने कहा कि हमें अपने स्वतन्त्रता सेनानियों और आजादी के लिए प्राण आहुति देने वाले महापुरुषों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने शहीद ऊधम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया।। #newstodayhry @newstodayhry



