मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार CCTV फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा II
मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार CCTV फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार CCTV फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा – मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रबन्धक थाना सिविल लाइन सिरसा नि0राधेश्याम ने बताया कि शिकायतकर्ता मलकीत सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी सिरसा ने 28 जून 2025 को थाना बस अड्डा चौकी में शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल (HR44H-7189, BAJAJ CT100) उसके घर के बाहर से चोरी हो गई है। जिसपर अभियोग स0 274/2025 दिनांक 28.06.2025 धारा 305 बी0एन0एस0 दर्ज रजिस्टर किया गया । CCTV फुटेज के अवलोकन से चोरी की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने रवि पुत्र सुरजभान निवासी भादू कॉलोनी आदमपुर (हाल महावीर कॉलोनी डबल फाटक, हिसार) को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करवाई, आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया II #newstodayhry @newstodayhry



