Haryana
Trending

कैथल ACB की कार्रवाई एरिगेशन विभाग के JE सौरभ राणा 3.90 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार II

कैथल ACB की कार्रवाई एरिगेशन विभाग के JE सौरभ राणा 3.90 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कैथल एसीबी टीम ने कुरुक्षेत्र के एरिगेशन विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) सौरभ राणा को 3.90 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा कैथल एसीबी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिहोवा के लूखी गांव निवासी एरिगेशन विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) सौरभ राणा को 3.90 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। JE ने विभागीय ठेकेदार मनदीप मोर से कुल 10 लाख की मांग की थी। इससे पहले वह 3 लाख रुपये एडवांस ले चुका था और बकाया राशि आज लेते वक्त पकड़ा गया। यह रिश्वत एक सरकारी काम की पेमेंट रिलीज करवाने की एवज में मांगी गई थी। ठेकेदार ने जब एडवांस देने में असमर्थता जताई, तो JE ने सिक्योरिटी के तौर पर उससे चेक ले लिए थे। यही नहीं, सौरभ राणा कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लेकर ठेकेदारों से पैसे वसूल करता था, जबकि उच्च अधिकारियों ने स्पष्ट कह रखा था कि उनके नाम पर किसी को भी पैसे न दिए जाएं। मनदीप मोर ने सोशल मीडिया पर ACB सहयोगी जंगी चीका के बारे में जानकारी देखी और उनसे संपर्क किया। इसके बाद कैथल एसीबी इंचार्ज इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह, रीडर ASI सुनील देतरवाल और जंगी चीका की टीम ने मिलकर ट्रैप रचा। JE राणा बेहद सतर्क था और सारी बातचीत केवल व्हाट्सएप कॉल्स पर करता था, जिसे जंगी ने रिकॉर्ड कर लिया। कई दिन की बातचीत, ऑडियो सबूत और रणनीति के बाद तय स्थान पर आज जब JE ने रिश्वत की रकम ली, तो ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button