Haryana
Trending

संस्कार योग केंद्र के बच्चों ने खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता में मारी बाज़ी II

संस्कार योग केंद्र के बच्चों ने खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता में मारी बाज़ी II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- इफ्ताकार, वसुंधरा, आईना, अमन रहे प्रथम कागदाना के संस्कार योग केंद्र के बच्चे खंड स्तर पर स्कूली योगासन प्रतियोगिता में रहे अव्वल सिरसा कैरांवाली में खंड स्तर की स्कूली योगासन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें चोपटा खंड के सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें संस्कार योग केंद्र से आयु वर्ग-11 में इफ्ताकार पुत्र मि_ू खान, आयु वर्ग 14 लडक़ों में प्रथम अमन पुत्र राजेंद्र कुमार, द्वितीय गुरुदेव पुत्र सत्यनारायण, तृतीय रितिक पुत्र विनोद इंदौरा, चतुर्थ हरीश पुत्र रूपेश कुमार व आयु वर्ग-11 लड़कियों में प्रथम स्थान वसुंधरा पुत्री दिनेश कुमार राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, द्वितीय शानवी पुत्री हरजी राम (एनसीएम सीनियर सैकेंडरी स्कूल, कागदाना), तृतीय दिव्यांका पुत्री कुलवंत (राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना), पांचवें स्थान पर कंचन पुत्री सतबीर सिंह जाखड़ (राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना), आयु वर्ग-14 लड़कियों में प्रथम आईना पुत्री राजेंद्र (राजकीय कन्या उच्च विद्यालय), तृतीय रिया पुत्री सतबीर कुमार (राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना), पांचवें स्थान पर अक्षरा पुत्री रोहतास जाखड़ (राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना) रहे। अब यह प्रतिभागी जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम ने इन प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रतियोगिता में भी उत्तम प्रदर्शन करेंगे और अपने गांव का जिले का राज्य का नाम रोशन करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button