Haryana
Trending

गौसेवा में समर्पित ललित जैन, सिरसा गौशाला को ₹2 लाख की सहायता II

गौसेवा में समर्पित ललित जैन, सिरसा गौशाला को ₹2 लाख की सहायता II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन बाबा सोमनाथ गौशाला (जोधपुरिया) सिरसा में निरीक्षण के लिए पहुंचे। गौशाला के प्रधान राजपाल कासनिया व उप प्रधान नथूराम गोदारा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान ललित जैन ने गौशाला की सफाई व्यवस्था व वहां के लोगों की गौवंश के प्रति भावना व श्रद्धा को देखकर गौशाला में 200000 रुपए का सहयोग दिया। इस मौके पर ललित जैन ने कहा कि गौ की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। गौमाता न केवल हमें दूध देती है, बल्कि कई बिमारियों से भी सुरक्षित रखती है। गौ माता की सेवा के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। जैन ने कहा कि गौमाता के लिए किया गया सहयोग कभी व्यर्थ नहीं जाता और गौमाता उसे कई गुणा बढ़ाकर खुशियों के रूप में हमें लौटाती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपने सामथ्र्य अनुसार गौसेवा में सहयोग करें, ताकि बेहतर तरीके से गौवंश का पालन-पोषण हो सके। गौशाला कमेटी ने ललित जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अमी लाल गोदारा, अंकित गोदारा, भूप सिंह भडिय़ा, रामप्रताप गोदारा, भीमसेन सिहाग, रामनिवास कासनिया, साहब राम गोदारा, रणजीत कारगवाल, दया राम सुथार, राम प्रताप सुथार, ओमप्रकाश सहारण, सुभाष सहारण, सतवीर सिहाग, कप्तान सिहाग, नर्सिंग बंसल, राजेंद्र सुथार, सतपाल गोदारा, कृष्ण, गुरजीत सरा, रजत भडवाल सहित अन्य ग्रामीण व गौभक्त उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button