Haryana
Trending

महिला सृजन अभियान के तहत महिलाओं को कांग्रेस से जुडऩे का किया आह्वान II

महिला सृजन अभियान के तहत महिलाओं को कांग्रेस से जुडऩे का किया आह्वान II

भाजपा शासन में खौफ के साए तले जीने को विवश हैं महिलाएं:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि इस शासन में महिलाओं के प्रति अपराधों व घरेलू हिंसा की घटनाओं में खासी बढ़ौतरी हुई है। वे रविवार को योगाचार्या कृष्णा भांभू की ओर से महिलाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्यातिथि जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपानीत सरकारों में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। जहां एक ओर महिलाओं के प्रति गंभीर अपराधों के ग्राफ में बेइंतहा बढ़ौतरी हुई है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों से भी सरेआम फिरौती मांगकर उन्हें भय के साए तले जीने को विवश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस दौर से मुक्ति के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती से सडक़ से लेकर संसद तक संघर्षरत है और इस संघर्ष में कांग्रेस को सभी वर्गों का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से आरंभ किए गए महिला सृजन अभियान के तहत दिनोंदिन अनेकानेक महिलाएं कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर संगठन में जुड़ रही हैं और भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल रही हैं। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष फौगाट ने उपस्थित महिला समूह से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कांग्रेस से जोडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की पृष्ठभूमि संघर्षमय जीवन की परिचायक है और देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने में पार्टी के महान नेताओं का खासा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नेताओं की दूरदर्शिता का परिणाम है कि भारत आज विश्व में हर क्षेत्र में प्रगति में अपना खासा मुकाम रखे हुए है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से देश की खुशहाली व सभी वर्गों के हितों के लिए कांगे्रस का समर्थन करने का आह्वान किया। ।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button