दो आरोपी गिरफ्तार, LCD और सोने की अंगूठी बरामद II
दो आरोपी गिरफ्तार, LCD और सोने की अंगूठी बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, LCD और सोने की अंगूठी बरामद थाना सदर सिरसा पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग की गई पाइप सहित चोरीशुदा सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्ण सिंह पुत्र सुच्चा सिंह और गुरजंट सिंह उर्फ जन्टी पुत्र जगीर सिंह, दोनों निवासी गांव मलेका, जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्रबंधक अफ़सर थाना सदर सिरसा निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि दिनांक 13.07. 2025 को सुखविंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव मलेका ने पुलिस को दी थी। शिकायत के अनुसार दिनांक 13. 07.2025 को वह अपने बीमार भाई से मिलने के बाद जब वापस घर लौटा तो पाया कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अलमारी से ₹23,000 नकद व एक सोनी कंपनी की एलसीडी चोरी हो चुकी है।मामले में थाना सदर सिरसा में एफआईआर नंबर 263 दिनांक 13.07.2025 को धारा 305/331(4) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी कर्ण सिंह और गुरजंट सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और आरोपी कर्ण सिंह की निशानदेही पर चोरीशुदा सोनी कंपनी की एलसीडी व एक सोने की अंगूठी बरामद करवाई। वहीं आरोपी गुरजंट सिंह ने वारदात में प्रयोग की गई लोहे की पाइप बरामद करवाई! आरोपियन को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



