Haryana
Trending

धार्मिक स्थल में चोरी और तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजे गए II

धार्मिक स्थल में चोरी और तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजे गए II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- धार्मिक स्थल में चोरी व तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया थाना रोड़ी, जिला सिरसा पुलिस द्वारा एक धार्मिक स्थल में चोरी व तोड़फोड़ की घटना में दो आरोपियों को काबू कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रबंधक अफ़सर थाना रोड़ी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया की शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह पुत्र मेहर चन्द निवासी मलड़ी, जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 22.07.2025 को वह डेरा बिन्जो माथा टेकने गया था, जहां उसने देखा कि समाधि पर लगा सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। जब उसने फुटेज चैक की तो उसमें दो व्यक्ति – अग्रेज सिंह उर्फ गोलू व कर्मतेज सिंह उर्फ मणी, दोनों पुत्र छिन्दा सिंह, निवासी मलड़ी – को मंदिर की गोलक से पैसे चुराते व कैमरा तोड़ते हुए देखा। इससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। जिसपर थाना रोड़ी में दर्ज एफआईआर संख्या 103 दिनांक 29.07.2025 के तहत धारा 331(4), 305, 298 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामले की जांच स.उप निरीक्षक दीपा रानी द्वारा अमल में लाई गई। दिनांक 02.08.2025 को दोनों आरोपियों अग्रेज सिंह उर्फ गोलू व कर्मतेज सिंह उर्फ मणी, दोनों पुत्र छिन्दा सिंह, निवासी मलड़ी – को काबू कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी करवाई। दिनांक 03.08.2025 को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button