रूस में झील में डूबा खन्ना का बेटा, शव तिरंगे में लिपटकर पहुंचा घर II
रूस में झील में डूबा खन्ना का बेटा, शव तिरंगे में लिपटकर पहुंचा घर II


खन्ना -(अवतार सिंह):- रूस के मास्को में झील में डूबने से खन्ना के 20 वर्षीय साईं ध्रुव कपूर की 28 जुलाई को मौत हो गई थी। उसके साथ विभिन्न लोगों के प्रयासों से केंद्र सरकार के माध्यम से साईं ध्रुव का शव रूस से भारत लाया गया। सोमवार को खन्ना सनसिटी में कपूर परिवार का इकलौता बेटा ताबूत में लौटा। वह रूस में पढ़ाई करने गया था लेकिन परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा। परिवार का विलाप देख नहीं हो रहा था। खन्ना में ध्रुव का अंतिम संस्कार किया गया। जालंधर से भाजपा एनआरआई सैल के गौरव लुथरा भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। लुथरा ने ध्रुव के शव को भारत लाने में हर संभव मदद की। उन्होंने बताया कि कैसे रूस में बैठे ध्रुव के दोस्तों से संपर्क करके वहां से जरूरी कागजात मंगवाए गए और यहां से कागजात भेजे गए। ध्रुव के पड़ोसी साबर अली ने बताया कि 28 जुलाई को ध्रुव की मौत झील में डूबने से हुई थी। इसके अलावा अंतिम संस्कार पर पहुंचे अकाली दल कोर कमेटी सदस्य यादविंदर सिंह यादू ने भी परिवार के साथ दुख प्रकट किया।। #newstodayhry @newstodayhry



