Haryana
Trending

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अगस्त को नरवाना में देंगे बड़ी सौगातें II

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अगस्त को नरवाना में देंगे बड़ी सौगातें II

नरवाना-(राहुल हथो):- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 अगस्त को नरवाना के ऐतिहासिक दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा न केवल विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा दिए गए अपार समर्थन के प्रति आभार प्रदर्शन का प्रतीक होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा मील का पत्थर भी साबित होगा। मुख्यमंत्री यहां कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणा और शिलान्यास करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना हलके के गांव गुरूसर में आयोजित धन्यवादी सभा के दौरान दी। मंत्री बेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा नरवाना के भाग्य को बदलेगा क्योंकि सरकार नरवाना

क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है:-

करीब 3 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात धन्यवादी सभा के दौरान मंत्री बेदी ने गांव गुरूसर को कई विकास योजनाओं की सौगात दी, जिनमें शामिल हैं 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाला नया पंचायत भवन 40 लाख रुपये की लागत से नया पशु अस्पताल भवन 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांगों को मंत्री ने तुरंत संज्ञान में लिया और मौके पर ही परियोजनाएं स्वीकृत कीं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, और किसी भी गांव या वार्ड को विकास से अछूता नहीं रहने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। भाजपा सरकार नरवाना क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, इस दिन मुख्यमंत्री बड़ी सड़कों, जल निकासी, स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों जैसी परियोजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं।

सांसद कुमारी शैलजा पर कैबिनेट मंत्री का हमला:-

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सांसद कुमारी शैलजा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल वोट लेने नहीं आते, जनता के प्रति जवाबदेही भी निभानी होती है। लेकिन हमारे सांसद तो सरकार में भी नहीं हैं और जनता के बीच में तो बिल्कुल नहीं हैं। मंत्री बेदी ने आरोप लगाया कि कुमारी शैलजा को बतौर सांसद प्रतिवर्ष 55 करोड़ की सांसद निधि मिलती है, जिसमें से नरवाना हलके के हिस्से करीब 55 लाख आते हैं। लेकिन नरवाना में तो कहीं एक रुपया भी दिखाई नहीं दे रहा, उन्होंने कहा कि सरसा से लेकर नरवाना तक आम लोगों में यही चर्चा है कि सांसद निधि का पैसा आखिर गया कहां मंत्री बेदी ने आगे कहा कि इतनी अनुभवी सांसद से हमें विकास की उम्मीद थी, लेकिन उनका गैरहाजिर रहना क्षेत्र के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button