अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, CIA ऐलनाबाद को बड़ी कामयाबी II
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, CIA ऐलनाबाद को बड़ी कामयाबी II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने निरीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन मेंअवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत एक युवक को नाजायज पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 05.08.2025 को हैड कांस्टेबल राजेश कुमार न.1160 अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान एरो ग्रुप, बरनाला रोड सिरसा के नजदीक मौजूद था कि उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक विकास कुमार उर्फ विक्की पुत्र रामजी लाल निवासी गांव आनंदगढ़ थाना बड़ागुढ़ा, जिला सिरसा नाजायज हथियार सहित कहीं जाने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बिजलीघर बरनाला रोड पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास कुमार उर्फ विक्की उक्त बताया। उसकी तलाशी लेने पर एक नाजायज पिस्तौल 32 बोर मय मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए! आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन सिरसा में धारा 25(1B)(a), 54, 59 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर आगामी जांच की जा रही है। प्रबंधक अफ़सर थाना सिविल लाइन सिरसा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आरोपी को कल पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी दौरान पुलिस हिरासत आरोपी से अवैध शस्त्र नेटवर्क बारे गहन पुछताछ की जाएगी II #newstodayhry @newstodayhry



