Haryana
Trending

जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने जोड़कियां गौशाला को भेंट की सहयोग राशि II

जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने जोड़कियां गौशाला को भेंट की सहयोग राशि II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने जोड़कियां गौशाला को भेंट की सहयोग राशि चौपटा। क्षेत्र के गांव जोड़कियां में स्थित बाबा गोपाल पुरी गौशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिरसा की जयदेव सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गौशाला को दो लाख रुपये का सहयोग दिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक स्व. अभयनंदन जैन एडवोकेट की धर्मपत्नी लीला जैन व उनके पुत्र ललित जैन, संजय जैन व मनोज जैन ने गौशाला के पदाधिकारियों को राशि भेंट की। इस अवसर पर गौशाला प्रधान ओम प्रकाश चुरणिया, गौशाला सचिव राजू डूडी, समाजसेवी शिवराम देवरथ, बनवारी ढाका, फतेह सिंह चुरणिया, हजारी डूडी, बंसी लाल मोगा, डा. काशीराम, दलीप हुड्डा, महेंद्र सहित गौशाला कमेटी के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे। गौशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश चुरणिया व अन्य पदाधिकारियों ने गौशाला को आर्थिक सहयोग देने के लिए जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार जताया और कहा कि यह राशि गौसेवा में खर्च की जाएगी और गायों के रहने के लिए और बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधक कमेटी की ओर से ट्रस्ट सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button