फर्जी फर्मो के माध्यम से धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार II
फर्जी फर्मो के माध्यम से धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आर्थिक अपराध शाखा द्वारा फर्जी फर्मो के माध्यम से धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा संख्या 298 दिनांक 08.08.2024 धारा 406/420/467//468/471/120 आईपीसी थाना सदर सिरसा में संजय जैन पुत्र ज्ञान चन्द जैन वासी सुरतगढिया बाजार सिरसा की शिकायत पर धोखाधडी करने बारे दर्ज हुआ था । इस अभियोग का अनुसन्धान ASI अभय सिहं , आर्थिक अपराध शाखा द्वारा किया जा रहा है । इस अभियोग मे इससे पहले 10 आरोपी गिऱफ्तार हो चुके है । नि0 श्याम सुन्दर प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा ने बताया कि उक्त अभियोग में आरोपी रोहन पुत्र सदालाल निवासी मकान नम्बर 69, बी.ब्लाक सिरसा जिला सिरसा ने माननीय हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजुर होने पर दिनाँक 06.08.2025 को अभियोग में विधि अनुसार शामिल अनुसंधान करके पुछताछ की गई , दौराने पुछताछ आरोपी ने स्वीकार किया कि फर्म हरिओम इन्ट्रप्राईजिज सिरसा का संचालन मेरे द्वारा किया गया है और फर्म की ईमैल में मेरा मोबाईल नम्बर प्रयोग किया गया है । आरोपी को सबुत काबिले गिरफ्तारी सफा मिसल पर गुजरने पर नियमानुसार औपचारिक गिरफ्तार किया गया । आरोपी को माननीय हाईकोर्ट के आदेशानुसार नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया। । #newstodayhry @newstodayhry



