Haryana
Trending

जेल में रक्षाबंधन की उमंग, बहनों ने कैदियों को बांधी राखी II

जेल में रक्षाबंधन की उमंग, बहनों ने कैदियों को बांधी राखी II

जिला जेल में रक्षाबंधन की उमंग, बहनों ने कैदियों को बांधी राखी:-

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला जेल कुरुक्षेत्र में भावनाओं और भाईचारे का अनोखा संगम देखने को मिला। जेल में बंद कैदियों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि त्योहार का माहौल सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर कैदियों को राखी बांधी। इस दौरान कैदियों की आंखों में अपनों से मिलने की खुशी और भावुकता साफ झलक रही थी।

एक बहन ने कहा, “भले ही मेरे भाई इस समय जेल में हैं, लेकिन उनके लिए मेरा प्यार और दुआएं कभी कम नहीं होंगी। आज उन्हें राखी बांधकर ऐसा लगा जैसे हम अपने घर पर ही त्योहार मना रहे हों।”दूसरी बहन ने भावुक होकर कहा, “राखी सिर्फ एक धागा नहीं, यह भाई-बहन के अटूट रिश्ते की पहचान है। मैं प्रार्थना करती हूं कि मेरा भाई जल्द ही सही राह पर लौटे और समाज में अपनी पहचान बनाए।”जेल अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन का यह पर्व कैदियों के दिलों में सकारात्मक भावनाएं जगाता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button