Haryana
Trending

ऐलनाबाद में चालकों के लिए ट्रैफिक अवेयरनेस और हेल्थ कैंप का आयोजन II

ऐलनाबाद में चालकों के लिए ट्रैफिक अवेयरनेस और हेल्थ कैंप का आयोजन II

ऐलनाबाद मे यातायात नियमों की जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन:-
ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- अखिल भारतीय सेवा संघ, ऐलनाबाद की ओर से रविवार को पसरकारी अस्पताल के सामने बने शेड में टैक्सी चालकों, थ्री व्हीलर चालकों एवं पिकअप चालकों के लिए यातायात नियमों की जानकारी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी (SHO) ऐलनाबाद प्रगट सिंह मुख्य अतिथि तथा उप नि. सुभाष जी बिश्नोई, ट्रैफिक इंचार्ज ऐलनाबाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें! इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुकेश चौधरी द्वारा ड्राइवर भाइयों की आंखों की जांच निःशुल्क की गई तथा जरूरतमंदों को किफायती मूल्य पर चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, शाखा के सचिव विनोद विक्टर द्वारा शुगर जांच की सुविधा प्रदान की गई। यह प्रोजेक्ट संघ के सक्रिय सदस्य अनिल लढ़ा व दीपक अग्रवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य चालकों को सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में प्रबंधक थाना ऐलनाबाद व ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, गति सीमा का पालन, सिग्नल पर रुकना, हेलमेट, वाहन का बीमा और सीट बेल्ट का महत्व, तथा वाहन की फिटनेस जांच बारे अवगत कराया गया। चालकों को बताया जाएगा कि ओवरटेक करने, लेन बदलने और यू-टर्न लेने के दौरान सतर्कता बरतना क्यों जरूरी है। कार्यक्रम में चालकों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई, क्योंकि कमजोर दृष्टि, उच्च रक्तचाप या शुगर जैसी समस्याएं ड्राइविंग के दौरान खतरा बढ़ा सकती हैं। आयोजकों ने सभी टैक्सी, थ्री व्हीलर और पिकअप चालकों से आग्रह किया है कि वे यातायात नियमों की पालना करना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके II #newstodayhry @newstodayrhry

Related Articles

Back to top button