Haryana
Trending

भाजपा जिला सचिव से मिला श्री ब्राह्मण सभा का प्रतिनिधिमंडल II

भाजपा जिला सचिव से मिला श्री ब्राह्मण सभा का प्रतिनिधिमंडल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री ब्राह्मण सभा का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन से उनके निवास स्थान पर मिला। जिला प्रधान अर्जुन शर्मा ने भाजपा जिला सचिव को श्री ब्राह्मण सभा रजि. को लेकर चल रहे घमासान को लेकर अवगत करवाया और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से वार्ता करवाने का आग्रह किया, ताकि इस समस्या का जल्द से जल्द पटाक्षेप हो सके। शर्मा ने बताया कि इस घमासान के कारण समाज एकजुट नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण समाज का उत्थान भी मुनासिब नहीं है। भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द कैबिनेट मंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जयप्रकाश शर्मा, सतीश निर्मल, प्रभु दयाल शर्मा, सुरेंद्र पारीक, बलवीर शर्मा, श्रवण शर्मा, संजय शर्मा, हरीश शर्मा, ललित मोहन शर्मा, शीशपाल शास्त्री, यशपाल भारद्वाज, शिवरतन सांखी, जगदीश शर्मा व प्रहलाद शर्मा शामिल थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button