रोटरी क्लब और रेडक्रॉस की पहल पलवल में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित II
रोटरी क्लब और रेडक्रॉस की पहल पलवल में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले में रोटरी क्लब पलवल सिटी और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पलवल की कालड़ा कॉलोनी स्थित गीता भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की चेयरपर्सन अनु वशिष्ठ विशिष्ट अतिथि मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता निशांत शर्मा ने की जबकि संचालन रोटरी क्लब के पूर्व एजी कंवर कुलदीप सिंह ने किया। पलवल जिले में टी वी मरीजों के किए रखे गए कार्यक्रम में टीबी मरीजों को विशेष पोषण किट वितरित की गई। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रोटरी क्लब पलवल सिटी की इस पहल को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्ति की दिशा में यह अभियान जमीनी स्तर पर एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का हिस्सा है। सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करना है। रोटरी क्लब पलवल सिटी जरूरतमंद टीबी मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार और उन्हें बीमारी से लड़ने में मदद करने का प्रयास है। रोटरी क्लब पलवल सिटी एक अंतरराष्ट्रीय सेवा संगठन है। यह मानवीय सेवा प्रदान करने के साथ दुनिया भर में सद्भावना और शांति को बढ़ावा देने का काम करता है। वहीं रोटरी क्लब पलवल सिटी के प्रधान निशांत शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब पलवल सिटी का उद्देश्य पलवल शहर में स्वास्थ्य शिक्षा व पर्यावरण को संभालना है इस तरह के आयोजन समय समय पर आयोजित कर पलवल शहर में स्वास्थ्य और शिक्षा के उत्तम आयाम स्थापित किए जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



