हर घर तिरंगा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, खेल मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को किया प्रेरित II
हर घर तिरंगा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, खेल मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को किया प्रेरित II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव के दौरान स्वयं सहायता समूह के उत्पादों और तिरंगा थीम संबंधित वस्तुओं को किया प्रदर्शित किया गया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ,पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बेहतर समझ विकसित करना है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल देश का मिशन है कि हम वस्तुओं के उत्पादन, स्वावलंबन और आपूर्ति में आत्मनिर्भर बने तथा उत्पादित वस्तुओं का स्वयं उपभोग करें। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पलवल में भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने भाग लिया और हर घर में तिरंगा लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय की शान है। यह अखंड भारत का प्रतीक है। तिरंगा हमें प्रेरणा देता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह और एक ऊर्जा दिखाई दी है। हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का उत्साहवर्धन करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विजन है कि नशा मुक्त हरियाणा प्रदेश बने। युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों का हब है। पलवल जिले में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। पलवल जिला को भी खेलों का हब बनाया जाएगा। गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जब चुनाव हार जाती है तब तब कभी ईवीएम मशीनों पर हार का ठीकरा फोड़ना है और अब वोट चोरी को लेकर देश भर में दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति करती है। कांग्रेस ने अपना जनाधार खो दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry



