शातिर ठग ने ज्वैलरी शॉप से फर्जी पेमेंट कर उड़ाए 1.90 लाख के गहने II
शातिर ठग ने ज्वैलरी शॉप से फर्जी पेमेंट कर उड़ाए 1.90 लाख के गहने II


इंद्री-(विजय काम्बोज ):- इंद्री में शातिर ठग ने ज्वैलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। आरोपी ने शातिराना तरीके से ऑनलाइन फेक पेमेंट की और 1.90 लाख की ज्वैलरी लेकर निकल गया। जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को रात को ही काबू कर लिया, लेकिन पता चला कि यह गाड़ी रेंट पर गई थी। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। केबीएस ज्वैलर्स के मालिक ऋषभ कपूर ने बताया कि सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे मेरी दुकान पर एक युवक आया। जिसने खुद को हिमांशु अरोड़ा बताया और कहा कि मैं सेतिया राइस मिल का मालिक हूं। चावलों का बहुत बड़ा व्यापारी है और महारानी ब्रांड से उसका चावल बिकता है। शातिर ठग ने ज्वैलर्स को बताया कि मेरी बहन को 6 साल बाद लड़का हुआ है और मैं उसे सोने की चैन और अंगूठी देना चाहता हूं। उसने एक सोने की चैन और अंगूठी खरीदी, जिसकी पेमेंट एक लाख 90 हजार रुपए बनी। उसने कहा कि मैं आपको एनईएफटी कर रहा हूं और आधे घंटे तक पेमेंट आ जाएगी। ठग पूरी तैयारी करके आया था, उसने मेरे साथ रिलेशनशिप भी निकाल ली और तरह तरह की बातें करके मुझे विश्वास में ले लिया। वह अपने वहां से चला जाता है और उसका नंबर मेरे वाट्सअप में था और वह नंबर भी गायब हो गया। इसके बाद मैने एसएचओ को कॉल किया और अब बता रहे है कि पुलिस ने आरोपी को रात को पकड़ लिया है। गाड़ी चंडीगढ़ नंबर की थी और गाड़ी किराये पर लेकर आया था। वह पेहवे का रहने वाला था और अभिषेक नाम है। इंद्री थाना में जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि ऋषभ कपूर की दुकान से 1.90 लाख की ठगी की गई थी। जिसकी शिकायत मिली। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने रात को आरोपी की गाड़ी पकड़ ली थी। जिसमें पता चला कि गाड़ी तो रेंट पर थी। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



