रतिया वार्ड 14 के पार्षद ने खोला मोर्चा, नगर पालिका में लगाया हेल्प डेस्क II
रतिया वार्ड 14 के पार्षद ने खोला मोर्चा, नगर पालिका में लगाया हेल्प डेस्क II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- वार्ड 14 के पार्षद गुरप्रीत सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा रतिया नगर पालिका में लोगों के लिए लगाया हेल्प डेस्क नगर पालिका सचिव ने जताया ऐतराज़ कहा नहीं लगा सकते कोई डेस्क वहीं पार्षद ने कहा लड़ाई जारी रहेगी पार्षद के समर्थन में उतरे वार्ड नंबर 12 के पार्षद सतपाल लड़वाल कहा हम डरने वाले नहीं। वार्ड नंबर 14 के पार्षद व इंकलाबी नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने अकेले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वह नगर पालिका रतिया में पिछले तीन दिनों से लोगों के लिए हेल्प डेस्क लगाए हुए हैं और वही आज नगर पालिका सचिव द्वारा हेल्प डेस्क लगाए जाने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि कोई पार्षद ऐसे हेल्प डेस्क नहीं लग सकता वहीं बातचीत करते हुए पार्षद गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है उन्होंने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्होंने कहा कि हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी हम झुकने वाले नहीं हैं वहीं पार्षद 14 के समर्थन में वार्ड नंबर 12 के पार्षद सतपाल लड़वाड़ भी उतर चुके हैं। पार्षद सतपाल ने कहा कि हम 9 वार्ड के पार्षद गुरप्रीत सिंह के साथ हैं हम यह लड़ाई जारी रखेंगे वही नगर पालिका सचिव शुभम सिंह ने बताया कि यह हमारी या सरकार की तरफ से कोई हेल्प डेस्क नहीं लगाया गया अगर किसी को भी काम है तो वह समाधान शिविर में जाकर अपना समाधान करवा सकता है। उन्होंने हेल्प डेस्क लगाए जाने पर कहा कि हमारी तरफ से विभागीय कार्रवाई की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



