Haryana
Trending

स. दल सिंह बराड़ के निधन पर जट्ट भाईचारा वेल्फेयर एसोसिएशन ने जताया शोक II

स. दल सिंह बराड़ के निधन पर जट्ट भाईचारा वेल्फेयर एसोसिएशन ने जताया शोक II

स. दल सिंह बराड़ के निधन पर जट्ट भाईचारा वेल्फेयर एसोसिएशन ने जताया शोक :-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव बच्चन सिंह ढींढसा ने बताया कि पूर्व प्रधान संत प्रकाश सिंह के पिताजी सरदार दल सिंह बराड़ जो कि 9 अगस्त को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करते हुए प्रभु चरणों में जा विराजे थे। बुधवार को जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरदेव सिंह भुल्लर, सचिव बच्चन सिंह ढींडसा, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह भिंडर, पूर्व प्रधान हरदीप सिंह सरकारिया, दर्शन सिंह सिद्धू, छिंद्रपाल सिंह भंगू, लखविंदर सिंह औलख, सुखजिंदर सिंह सिद्धू, अमरीक सिंह दंदीवाल, हरविंदर सिंह पूर्व सरपंच, डा. राजदीप सिंह बराड़, पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह सिद्धू, बलविंदर सिंह औलख, सुखविन्द्र सिंह बेगू, पूर्व सरपंच गुरतेज सिंह बराड़, मास्टर मुख्तार सिंह, सुखपाल सिंह, गुरजंट सिंह गिल, रविंदर सिंह ने उनके गांव टीटू खेड़ा जाकर परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। प्रधान हरदेव सिंह भुल्लर ने कहा कि स्वर्गीय दल सिंह बराड़ मेहनतकश इंसान थे। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए। स्व. बराड़ गुरबाणी के साथ जुड़े हुए थे, अपने परिवार को भी उन्होंने इस मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके बेटों संत प्रकाश सिंह और गुरुप्रताप सिंह, भतीजे सुखजिंदर सिंह व दामाद राजपाल सिंह ने उनके जीवन के बारे में सभी सदस्यों को बताया कि किस तरह उन्होंने मेहनत करके अपने परिवार को आगे बढ़ाया। दल सिंह बराड़ की अंतिम अरदास रविवार, 17 अगस्त दोपहर 12 से 1 बजे गुरुद्वारा डेरा बाबा भूमणशाह (सिरसा ऐलनाबाद रोड), मंगाला में होगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button