Haryana
Trending

राइफल की गोली चलने से SPO सिपाही की हुई मौत II

राइफल की गोली चलने से SPO सिपाही की हुई मौत II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- राइफल की गोली चलने से SPO सिपाही की हुई मौत जिला जेल के बाहर बेंच पर मुलजिम निकालने के लिए बैठे हुए थे SPO सिपाही जय भगवान.राइफल की गोली चलने से गर्दन में गोली लगने से हुई मौत। रोजाना की तरह आज अपनी ड्यूटी पर कैदियों की पेशी के लिए लगी हुई थी SPO सिपाही जय भगवान की ड्यूटी। कैथल जिला सोंग्गल के रहने वाले SPO जय भगवान रोजाना की तरह आज अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और ड्यूटी उनकी जिला जेल से कुरुक्षेत्र कैदियों की पेशी में रोजाना की तरह लगी हुई थी मगर आज जब अपनी ड्यूटी पर तैनात थे अचानक उनकी राइफल से गोली चली उनकी गर्दन को छलनी करती हुई गोली उनकी खोपड़ी में जा लगी और मौके पर ही कैथल के रहने वाले जय भगवान की मौत हो गई जय भगवान कुरुक्षेत्र पुलिस में SPO  सिपाही के पद पर तैनात थे जो फौजी रिटायर होते हैं उन्हें SPO पुलिस में रखा जाता है और इसी पद पर कार्यरत थे कैथल के रहने वाले SPO सिपाही जय भगवान।

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के डॉक्टर नरेश ने बताया कि SPO सिपाही जय भगवान की गर्दन में गोली लगी है और गोली गर्दन  को छलनी करती हुई खोपड़ी में जा लगी जिससे मौके पर ही मौत हो गई प्रथम दृष्टि है  मामला सुसाइड का लगता है बाकी कितनी गोलियां लगी है यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा। इस पूरे मामले में जब मीडिया ने पुलिस से बातचीत करनी चाहिए तो पुलिस ने मीडिया से कोई भी बातचीत नहीं करी मगर तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार से पुलिस केआला  पुलिस अधिकारी जिला के एकमात्र अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में छानबीन कर रहे हैं II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button