फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की मोटरसाइकिल चला रहा आरोपी गिरफ्तार II
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की मोटरसाइकिल चला रहा आरोपी गिरफ्तार II


फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की मोटरसाइकिल चला रहा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत मे भेजा :-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा संपत्ति विरुद्ध अपराधों के व चलाए जा रहे अभियान के दौरान ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रबंध अफसर थाना सिविल लाइन सिरसा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि थाना सिविल लाइन सिरसा के EHC गुलाब सिंह ने बताया कि 13. 08. 2025 को पुलिस टीम के साथ अजय विहार, किसान चौक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल (नंबर HR25J-7012) को रोका गया। जांच में पाया गया कि यह नंबर फर्जी है। चैसिस नंबर की जांच करने पर इस मोटरसाइकिल का असली नंबर HR20-AV-7585 (मार्का सुपर स्प्लेंडर प्लस, रंग काला) पाया गया, जो थाना आजाद नगर, हिसार में दिसंबर 2024 में चोरी हुआ था! पुलिस ने मौके पर चालक से कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियोग का अनुसंधान महिला एएसआई प्रवीण कुमारी द्वारा किया गया, दौराने पूछताछ चालक ने अपना नाम सुभाष पुत्र चुन्नी राम निवासी गांव रसालिया खेड़ा, डबवाली, जिला सिरसा बताया। चोरी की मोटरसाइकिल को मौके पर कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से गहन पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करने और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करने की बात स्वीकार की। 14. 08. 2025 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय अदालत ने उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जिला जेल सिरसा भेजने के आदेश दिए।। #newstodayhry @newstodayhry



