Haryana
Trending

फग्गू राजकीय विद्यालयस्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया।।

फग्गू राजकीय विद्यालय स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव फग्गू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जगजीत सिंह सेवानिवृत्त फौजी द्वारा ध्वजारोहण किया और स्वयं उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में सरपंच रविंद्र पाल सिंह , प्राचार्य राज कुमार सहित विद्यालय स्टाफ़, एस एम सी प्रधान गुरतेज सिंह व अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समां बांधे रखा। बच्चों ने देश भक्ति पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंकों के साथ प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्त भारत बनाने के लिए उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button