झोरड़रोही विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस II
झोरड़रोही विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस II


झोरड़रोही विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस:-
बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोरड़रोही में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश के रक्षको को सलाम करते हुए बड़े ही धूमधाम से विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सरदार तेजा सिंह मराड़ भूतपूर्व सैनिक इंडियन आर्मी और उनके साथ गुरजंट सिंह फौजी, नेहरा सिंह फौजी और उनके साथ गांव के मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि सरदार भगवत सिंह , ब्लॉक समिति बड़ागुड़ा के चैयरमेन प्रतिनिधि गुरमेल सिंह , नछतर सिंह पोला सिंह ने इस पर्व में शिरकत की। इस मौके पर गांव के विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे कर्मचारी सुखपाल बरोड़ , हरमंदिर सिंह मराड़, जसवंत सिंह मराड़, मंदिर सिंह, मंगतराम आदि ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी विद्यालय स्टाफ सदस्यों और प्रधानाचार्य मनोज कुमार खुराना द्वारा इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से विद्यालय प्रांगण में मनाया गया और बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए मार्गदर्शित किया।स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी अपनी प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधे रखा।पौधे रोपित किए गए और अंत में गणमान्य लोगों सहित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



