

सैनिक सम्मान संग स्वाधीनता का उत्सव:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ‘देश का सलाम, सैनिकों के नाम’ के स्लोगन के अंतर्गत किया गांव के सैनिकों को सम्मानितl
आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय चाडीवाल के संयुक्त प्रांगण में ‘सैनिक- सम्मान’ के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया l सरकार के निर्देशानुसार सैनिकों के सम्मान स्वरूप’ हर- घर- तिरंगा’ रैली निकाली गई व गांव के सभी सैनिकों को स्कूल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण-पत्र देकर आमंत्रित किया गया l
मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित:-
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण के साथ किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वयोवृद्ध कैप्टन देवकरण व विशिष्ट अतिथि कैप्टन सत्यनारायण व अध्यक्ष के रूप में श्री वेद प्रकाश शर्मा सरपंच ग्राम पंचायत चाडीवाल ने शिरकत कीl इस कार्यक्रम में फौजी धर्मचंद, फौजी ओम प्रकाश, फौजी कृष्ण व फौजी सचिन बेनीवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए l ध्वजारोहण कैप्टन देवकरण तथा कैप्टन सत्यनारायण ने संयुक्त रूप से किया व तिरंगे को सलामी दी l
गीत द्वारा स्वागत करने के उपरांत :-
कार्यक्रम में छात्रा स्नेहा व कोमल के स्वागत गीत द्वारा स्वागत करने के उपरांत सर्वप्रथम बॉक्सिंग व योग प्रतियोगिता में जिला स्तर पर जीतने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने वाले विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थी अमनदीप (कक्षा 8) राधेश्याम( कक्षा 5) को स्मृति चिह्न तथा कोच संदीप बेनीवाल को लोई ओढ़ाकर सम्मानित किया गया व मंच संचालन करते हुए श्री शिव कुमार जेबीटी ने ग्राम पंचायत व स्कूल परिवार की तरफ से बॉक्सिंग कोच श्री संदीप बेनीवाल व श्रीमती बलजिंदर कौर पीटीआई को विशेष रूप से बधाइयां दी l ग्राम पंचायत द्वारा गांव के पांच सेवानिवृत्त सैनिक व वर्तमान सैनिक सचिन बेनीवाल के साथ-साथ मिडल स्कूल प्रभारी सुखदेव शास्त्री व प्राइमरी स्कूल प्रभारी श्री राजेश बेनीवाल को’ ग्राम- गौरव- सम्मान’ का स्मृति चिह्न देते हुए माला पहना कर सम्मानित किया गया l
नारी-शक्ति का सम्मान करते हुए सरपंच:-
नारी-शक्ति का सम्मान करते हुए सरपंच सहित ग्राम पंचायत ने कैप्टन देवकरण की बहन श्रीमती शांति देवी को स्मृति चिह्न वनकद राशि देकर सम्मानित किया l विद्यालय परिवार की तरफ से दोनों एसएमसी प्रधान श्री रविदास व श्री सुभाष चंद्र शर्मा तथा सरपंच श्री वेद प्रकाश शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पंच हरि सिंह, वीर सिंह, पंच – प्रतिनिधि लीलाधर, देवीलाल, धर्मपाल सहित सुभाष बेनीवाल, बलराम, जयवीर मेहरा, राजपाल व गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l गांव व स्कूल- परिवार के लिए आज एक और भी गौरव का पल रहा, जिन्होंने मंच संचालन किया वे श्री शिव कुमार जे बी टी (भूतपूर्व कैप्टन श्री जगमाल सिंह निवासी चहड़कलां भिवानी के) पुत्र हैं l अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से श्री मुनीश कुमार जेबीटी ने उपस्थित सभी ग्राम वासियों का आभार व धन्यवाद किया II #newstodayhry @newstodayhry



