Haryana
Trending

भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस बार कृत्तिका नक्षत्र में मनाया जाएगा।।

भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस बार कृत्तिका नक्षत्र में मनाया जाएगा।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र देशभर में भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस बार कृत्तिका नक्षत्र में मनाया जाएगा। परंपरागत मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, लेकिन इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र 16 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद शुरू होगा। इस कारण भगवान के जन्म का पर्व कृत्तिका नक्षत्र में ही धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक शोध केंद्र के संचालक पं. ऋषभ वत्स का कहना है कि हमारे धार्मिक आचरण में नक्षत्र से अधिक तिथि का महत्व होता है। पर्व हमेशा तिथि के आधार पर ही मनाए जाते हैं। जो लोग विशेष रूप से रोहिणी नक्षत्र में जन्मोत्सव मनाना चाहते हैं, वे 17 अगस्त को भी पूजा कर सकते हैं, लेकिन उस दिन नवमी तिथि रहेगी। परंपरागत दृष्टि से इसे जन्माष्टमी नहीं माना जाएगा। पं. वत्स ने बताया कि अष्टमी, अमावस्या और पूर्णिमा जैसी विशेष तिथियों पर व्रत रखने का वैज्ञानिक आधार भी है। व्रत में नमक का त्याग किया जाता है, क्योंकि इन चंद्र तिथियों पर नमक का सेवन हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। जिस तरह चंद्रमा के कारण समुद्र में ज्वार-भाटा आता है, उसी तरह मानव शरीर के द्रव तत्वों पर भी इसका असर होता है। पं. वत्स ने बताया गृहस्थ लोग आज व्रत, उत्सव और पूजन करेंगे, क्योंकि गृहस्थ लोग भगवान के जन्म का उत्सव मनाते हैं। जन्माष्टमी पर अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी का महोत्सव आज देश-विदेश हैं बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button