Haryana
Trending

धार्मिक आस्था का पर्व बलदेव छठ मेला 2025 का उद्घाटन 17 अगस्त को II

धार्मिक आस्था का पर्व बलदेव छठ मेला 2025 का उद्घाटन 17 अगस्त को II

आस्था, भक्ति और संस्कृति का संगम – 17 अगस्त से 12 सितम्बर तक श्री बलदेव छठ मेला, रामलीला व भरत मिलाप मुख्य आकर्ष :-

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल का प्राचीन एवं ऐतिहासिक, मशहूर श्री बलदेव छठ मेला एवं जन्मोत्सव इस वर्ष 17 अगस्त से 12 सितम्बर 2025 तक शहर में हर वर्ष की भांति बड़े धूमधाम और भक्ति-भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। दशहरा ग्राउंड, माल गोदाम रोड, पलवल में लगने वाला यह मेला आस्था, संस्कृति और पारंपरिक लोक रंगों का अनूठा संगम होगा। उक्त जानकारी श्री बलदेव छठ मेला समिति के अध्यक्ष अनिल मोहन मंगला,महासचिव भगवत स्वरूप सिंगला,सचिव ललित बिंदल,देवेंद्र गुप्ता तथा मोहित गोयल ने प्रेसवार्ता के दौरान संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन 17 अगस्त 2025 रविवार को सांय 6 बजे होगा।

हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम शिरकत करेंगें :-

जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम शिरकत करेंगें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला करेंगे वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पलवल नगर परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर यशपाल,भाजपा नेता हरेंद्रपाल राणा,नगर परिषद पलवल के वाइस चेयरमैन मनोज बंधु तथा वरिष्ठ समाजसेवी धैर्य उर्फ मोनू भारद्वाज होंगे।आपको बता दें कि पलवल का कदीमी श्री बलदेव छठ मेला इस बार 17 अगस्त 2025 रविवार से 12 अगस्त 2025 तक माल गोदाम रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होगा। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला भी रहेगी, जिसमें शहर और आसपास के हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक भाग लेंगे।

रामलीला और भरत मिलाप विशेष आकर्षण:-

22 अगस्त शुक्रवार से 29 अगस्त शुक्रवार तक रात 8 बजे रामलीला का मंचन श्यामा कुंज (लाला छिद्दामल का घेर), कमेटी चौक, पलवल में होगा। इसका मंचन प्रसिद्ध स्वामी लेखराज ओमप्रकाश शर्मा (वृन्दावन वाले) एवं श्रीराम श्याम लीला संस्थान वृन्दावन के कलाकार करेंगे। 30 अगस्त शनिवार रात 8 बजे से कमेटी चौक स्थित पुराना जी.टी. रोड पर भरत मिलाप का भावपूर्ण एवं रोमांचक आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। श्री बलदाऊ जी महाराज जन्मोत्सव और फूल बंगला 29 अगस्त शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री बलदाऊ जी मंदिर, पलवल में भव्य फूल बंगला कीर्तन और जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

छप्पन भोग और शोभायात्रा:-

30 अगस्त शनिवार को सुबह कीर्तन और आरती-प्रसाद के बाद शाम 5 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि कमेटी चौक से मीनार गेट चौक होते हुए बाजार से श्री बलदाऊ जी मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में काली की सवारी, झांसी की रानी, जेवर की सवारियां और आकर्षक नए बैण्ड विशेष आकर्षण होंगे।

सुन्दरकाण्ड, नौटंकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:-

31 अगस्त रविवार को श्री बलदाऊ जी मंदिर में सुबह 9 बजे से श्री सुन्दरकाण्ड पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन शिव प्रेम मंडल, पलवल द्वारा किया जाएगा। 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक (रविवार, सोमवार और मंगलवार) रात 10 बजे से श्यामा कुंज, कमेटी चौक में स्वांग (नौटंकी) का मंचन मथुरा के लोकप्रिय लता एंड पार्टी के कलाकार करेंगे। समापन समारोह मेले का भव्य समापन समारोह 14 सितम्बर रविवार को शाम 7 बजे श्यामा कुंज स्थित कमेटी चौक, पलवल में होगा। आयोजकों की अपील बलदेव छठ मेला समिति, पलवल (रजि.) ने नगरवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक आयोजन की भव्यता बढ़ाने का अनुरोध किया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button