Haryana
Trending

छह लाख कीमत की 2 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर काबू II

छह लाख कीमत की 2 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीआईए सिरसा की बड़ी कामयाबी: छह लाख कीमत की 2 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर काबू, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उप निरीक्षक प्रेम कुमार प्रभारी सीआईए सिरसा पुलिस के निर्देशन में उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 696 ग्राम अफीम तथा एक कार स्विफ्ट डिज़ायर (HR11G-5375) बरामद की है। सीआईए सिरसा के ASI सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ NH-9 डिंग मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि सुमित कुमार पुत्र राजमल निवासी सिवानी व राजेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी हनुमानगढ़ (हाल गांव नलोई थाना सिवानी) भारी मात्रा में अफीम लेकर स्विफ्ट डिज़ायर कार में सिरसा की ओर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने नाकाबंदी की और कुछ ही देर बाद बताई गई गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को रोककर दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए डीएसपी सिरसा श्री राज सिंह की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से एक पॉलीथीन बैग में रखी 2 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम व कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।दोनों आरोपियों सुमित कुमार और राजेश कुमार के खिलाफ थाना डिंग मे NDPS Act की धारा 17C/61/85 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से नशा सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। उप निरीक्षक प्रेम कुमार प्रभारी सीआईए सिरसा ने  बताया आरोपीयान को आज पेश अदालत किया जाएगा वह पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपीयान से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button