Haryana
Trending

फरीदाबाद में भीड़ का कहर दो युवकों की पिटाई कर स्कूटी जलाई।।

फरीदाबाद में भीड़ का कहर दो युवकों की पिटाई कर स्कूटी जलाई।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने व दो युवकों की पिटाई कर उनकी स्कूटी को आग के हवाले करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला फरीदाबाद के गांव फरीदपुर का है जहां पर दो युवक देर रात 13वीं मंजिल पर चढ़कर वीडियो बना रहे थे उसी समय ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की इतना ही नहीं वहां पर खड़ी हुई उनकी स्कूटी को भी आज के हवाले कर दिया पुलिस जब सूचना मिलने के बाद वहां पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून को हाथ में लेने का हक नहीं है। किसी को अगर कोई परेशानी है तो वह अपनी शिकायत पुलिस में दे सकता है। जिस तरीके से युवक की बिना वजह पिटाई की गई यह गलत है और इसी के चलते मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button