Haryana
Trending

युवा लड़की का शव सड़क किनारे मिला हल्के में दहशत का माहौल II

युवा लड़की का शव सड़क किनारे मिला हल्के में दहशत का माहौल II

इंद्री-(विजय काम्बोज):- मनीषा हत्याकांड का अभी कुछ पता नहीं चल पाया था ऐसे में एक और ऐसा ही सांसनीखेज मामला सामने आया है। इंद्री हलके के गांव उमरपुर सोसाइटी के पास आज सुबह एक युवा लड़की का शव मिला है। एक राहगीर जो यहां से गुजर रहा था उसने शव क़ो देखकर डायल 112 क़ो इसकी सूचना दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई हो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। एफ एस एल की टीम मौक़े पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। लड़की की उम्र लगभग 18 साल की बताई जा रही है और उसने टी शर्ट और लोअर पहना हुआ है। उसके सिर से खून बह रहा है। इस बारे में डी एस पी राजीव कुमार ने बताया कि आज सुबह ही इस घटना की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला हॉस्पिटल भेज दिया है। उन्होंने बताया की शुरुआती जाँच में लड़की के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। उसके सिर से खून बह रहा है। बाकि एफ एस एल टीम की रिपोर्ट के बाद ही सही पता चल सकेगा। मौक़े पर पहुँचे गांववासियो ने बताया कि यह लड़की हमारे आस पास की रहने वाली नहीं है। उन्होने अंदेशा जताया कि हो सकता कि कोई इसको मार कर इस चलती सड़क पर गेर गया हो। यह सड़क सारी रात चलती है और कोई वाहन वाला इसे यहां गिरा कर चला गया हो।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button