Haryana
Trending

फरीदाबाद में दशहरे की धूम की तैयारी शुरू सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में पुतला निर्माण का शुभारंभ II

फरीदाबाद में दशहरे की धूम की तैयारी शुरू सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में पुतला निर्माण का शुभारंभ II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- देश में राखी के त्यौहार के बाद लगातार त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है और अब राखी के त्यौहार के बाद दशहरे के त्यौहार को लेकर धूमधाम से तैयारी शुरू की जा रही है जिसके चलते इस त्यौहार को लेकर सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में रावण मेघनाथ कुंभकरण और लंका को बनाने के लिए विधिवत रूप से बांस को काटा गया, इसके बाद आज से ही तैयारी शुरू हो गई है इस मौके पर मंदिर के प्रधान बृजेश भाटिया के अलावा पंजाबी सभा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। मंदिर के प्रधान ने बताया कि त्योहार के 45 दिन पहले इसकी शुरुआत कर दी जाती है और इस दौरान देवताओं का स्वरूप बनने वाले कलाकार आज से ही अपना व्रत शुरू कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार का दशहरा पिछले सालों के मुकाबले नए रूप में होगा। दिखाई दे रही है तस्वीर फरीदाबाद के सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर प्रांगण की है जहां आगामी आने वाले दशहरे के त्यौहार को लेकर तथा रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतलो के निर्माण को लेकर विधिवत रूप से मंदिर के प्रधान द्वारा बांस को काटकर, पुतलो को बनाने का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और क्षेत्र के विधायक दिनेश अदलखा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बार पहले पिछले सालों के मुकाबले दशहरे का त्यौहार बड़े स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंका दहन के लिए लंका का डिजाइन भी बनकर आ चुका है जिसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहार के इस मौके पर बैंड पार्टियों और ढोल नगाड़ों की पार्टिया विशेष रूप से शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार से ठीक 45 दिन पहले मुहूर्त के माध्यम से शुरुआत हो जाती है और इसमें देवी देवताओं के स्वरूप बनने वाले कलाकार आज से ही व्रत रखना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में पंजाबी सभा विशेष रूप से अपना योगदान प्रदान करती है और उसके पदाधिकारी इसमें शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार दशहरे का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से और नए तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए और आने वाले दशहरे के त्यौहार को लेकर उत्साह दिखाया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button