पौधारोपण के साथ जन्मदिन का जश्न चरणजीत सिंह सरां ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II
पौधारोपण के साथ जन्मदिन का जश्न चरणजीत सिंह सरां ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- चरणजीत सिंह ने पौधे रोपित कर मनाया अपना जन्मदिन लोगों की सोच में बदलाव देखने मिल रहा है कि अब जन्मदिन पर केक काटने या अन्य खर्च करने की बजाय पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करके जन्मदिन मनाते हैं। यह एक सार्थक और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है जिससे वे प्रकृति के प्रति अपना प्रेम और समर्पण व्यक्त करते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पीएम श्री रावमावि रोड़ी में बतौर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा चरणजीत सिंह सरां ने सुबह अपने निवास स्थान गाँव रंगा में पपीते का पौधा रोपित कर अपना जन्मदिन मनाया। चरणजीत सरां ने बताया कि समय-समय पर पौधे रोपित करने का अवसर मिलता है लेकिन खासकर जन्मदिन पर जरूर पौधे रोपित करने चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपनी जिंदगी में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आग्रह किया और कहा कि पौधारोपण कर जन्मदिन मनाना एक संदेश भी है। यह हमें प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करता है।। #newstodayhry @newstodayhry



