Haryana
Trending

जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट बोली, कांग्रेस सामाजिक कार्यों में भी अव्वल II

जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट बोली, कांग्रेस सामाजिक कार्यों में भी अव्वल II

जिला महिला कांगे्रस ने महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड:-

जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट बोली, कांग्रेस सामाजिक कार्यों में भी अव्वल:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने बीते बुधवार को अपने संगठन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों के रूप में तथा प्रियदर्शनी उड़ान योजना के तहत शहर में अनेक महिलाओं को सेनेटरी पैड व लड्डुओं का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशुद्ध रूप से केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने वाला संगठन भी है। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर विश्व में भारत को विकास की रफ्तार देने के लिए कंप्यूटरीकरण की व्यवस्था दी, वह आज भी पूरे देश में याद की जाती है।

सामाजिक ताना बाना मजबूत हुआ:-

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गरीबों, मजदूरों व महिलाओं के उत्थान के लिए तेजी से योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया गया जिसके चलते इन वर्गों का सामाजिक ताना बाना मजबूत हुआ। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि सामाजिक रूप से कांग्रेस सभी के उत्तम स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक है और आज इसी कड़ी में महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस अपना सहयोग दिया। इस दौरान सभी ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन द्वारा राष्ट्रीय विकास में दिए गए सहयोग के लिए भी याद किया।।  #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button