पलवल में फौजी की गोली मारकर हत्या की गई II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के गांव मादकौल में ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर तैनात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ओर इस मामले में पुलिस पर सवालिया निशान लगे हैं। पलवल जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।आपको बता दें कि पलवल जिले के गांव मादकौल में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस गांव में ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे बलदेव आर्मी में बतौर अग्निवीर में तैनात था और यह घर पर आया हुआ था लेकिन गांव के लोगों ने नवयुवक अग्निवीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया घुस गया है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही युवकों ने अग्निवीर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया:-
इतना ही नहीं आरोपियों ने मृतक फौजी के घर पर ही गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया था। मृतक अग्निवीर बलदेव के पिता खेमचंद द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार गांव के कुछ युवकों ने जुलाई माह में उनके भाई के साथ झगड़ा किया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है और आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे । कई बार उनके बेटे अग्निवीर बलदेव को फोन के माध्यम से मुकदमा वापिस लेने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि मुकदमा वापिस न लेने को लेकर आरोपियों ने इस हत्या को अंजाम दिया है । मृतक अग्निवीर बलदेव के पिता खेमचंद ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि:-
उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा समझौते के लिए दी जा रही धमकियों की शिकायत कई बार गदपूरी थाने में की गई थी लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की । उन्होंने बताया कि अगर पुलिस समय रहते कार्यवाही करती तो उनके घर का चिराग नहीं बुझता। पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़की जो शादीशुदा है और दूसरा बलदेव था जिसने वर्ष 2024 में भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर ज्वाइन की थी। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।। #newstodayhry @newstodayhry



