Haryana
Trending

सीएम आगमन पर शहरवासियों की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस जताएगी रोष II

सीएम आगमन पर शहरवासियों की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस जताएगी रोष II

सीएम आगमन पर शहरवासियों की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस जताएगी रोष कांग्रेस भवन में मीटिंग कर बनाई रणनीति:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शहर में व्याप्त समस्याओं की ओर से सीएम का ध्यान आकर्षित करवाने को लेकर यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठक कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को सिरसा आ रहे सीएम के समक्ष शहरवासियों की समस्याओं को लेकर रोष का इजहार किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि:-

शहरवासी लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे है। शहर को चारों साइड से गड्ढों में तबदील कर दिया गया है। वाटर स्टॉर्म प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपए अधिकारियों द्वारा गोलमाल कर लिए गए, लेकिन उसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे है। सडक़ें उखाडऩे के कारण दुकानदार व व्यापारी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी न तो प्रशासनिक अधिकारियों व न ही सरकार की ओर से गौर किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं पेयजल, सीवरेज गड्ढेनुमा सडक़ों से शहरवासी त्राहिमाम कर रहे है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश महासचिव नवदीप कंबोज ने कहा कि सरकार साइक्लॉथोन व मैराथन की आड़ लेकर नशे पर अंकुश लगाने की बात कर रही है।

हम सरकार से पूछना चाहते है कि:-

अब तक हुई साइक्लॉथोन व मैराथन से कितने युवाओं ने नशा छोड़ा है। उल्टा नशे की लत युवाओं में कई गुणा बड़ी है। कंबोज ने कहा कि इन सब के पीछे सरकार की मंशा सरकारी बजट को हड़पने की है, इसके अलावा और कुछ नहीं। नशे पर अंकुश तभी लगेगा, जब नशे के तस्कारों पर प्रहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन्हीं तमाम समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस सीएम आगमन पर रोष का इजहार करेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरला ढिल्लों, प्रदेश महासचिव सतीश खीचड़, कर्ण चावला, मनीष ढिल्लों, कमल कांटीवाल, सूर्यकांत फूलकां, सचिन वधवा, मनमोहन गोयल, मोहित कम्बोज उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button