

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एन.आई. एक्ट का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में थाना सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही, आरोपी अदालत में पेश जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोड़ों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एन.आई. एक्ट के तहत वांछित चल रहे भगोड़ा आरोपी बीरु राम पुत्र मुंशी राम, निवासी नजदीक सिकंदरपुर अस्पताल, सिरसा को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी अभियोग संख्या 367 दिनांक 26.08.2025. धारा 209 BNS, थाना सिविल लाइन में वांछित था।, जिसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया , जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल सिरसा में भेजा जाएगा पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में भगोड़ों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बना है।। #newstodayhry @newstodayhry



